Plants in water- पानी में खुश रहते हैं ये पौधे, डिटेल में जानकारी

Plants in water– पौधे लगाने हैं, तो सबसे पहले विचार मिट्टी को लेकर आता है। हम विचार करने लगते हैं कि मिट्टी कैसे तैयार करें? अच्छी मिट्टी ही पौधों को बेहतर विकसित करने में मदद करती है। जितने पोषक तत्व मिलाकर आप मिट्टी तैयार करेंगे, उतने ही अच्छे तरीके से आपका पौधा ग्रोथ करेगा। पौधे लगाने को लेकर सिर्फ मिट्टी पर ही विचार क्यों करना है। हम मिट्टी के अलावा अन्य तरीके से पौधे लगाने पर विचार करते हैं। 

आप बागवानी कर रहे हैं या अभी करनी शुरु कर रहे हैं, तो आपको ये लेख पढ़ना चाहिए। आज के इस लेख में हम जानते हैं कि मिट्टी के अलावा हम पानी में पौधों को कैसे उगा सकते हैं। पानी में पौधे लगाने पर कौन से पोषक तत्व उन्हें चाहिए होते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन से पौधे पानी में लगा सकते हैं और ये कैसे जीवित रहती है। 

पानी में लगाएं पौधे (plant plants in water)

मिट्टी में पौधे लगाने पर कई बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में कई बार मिट्टी का मिलना भी मुश्किल होता है। घर में पौधा आप लगाना चाहते हैं और मिट्टी नहीं है, तो पानी में ये कारनाम आप कर सकते हैं। मिट्टी में कई बार पौधे मर भी जाते हैं। ऐसे में कई पौधे ऐसे हैं, जो पानी में काफी अच्छे से चलते हैं।  हालांकि ये पौधे कुछ मौसम तक जीवित रह सकते हैं। कुछ पौधे सही देखभाल के चलते सालों तक भी जीवित रहते हैं। 

पानी में पौधा लगाने का तरीका (Method of planting plants in water)

आप पानी में पौधा लगाने पर विचार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी सी मेहनत करनी है। आपको पौधा लगाने के लिए बस एक कांच का जार या बोतल, उज्जवल स्थान और स्वच्छ पानी चाहिए लेना है। आपका पानी में पौधा लगाने का विचार बहुत अच्छा है। आपको कुछ पौधे जो पानी में ग्रो हो सकते हैं,उनका चुनाव करना है। इन पौधों की कटिंग पानी में लगा देनी है। हल्की रोशनी में आप इनको रख दें। 

पानी में आसानी से लगने वाले पौधे (plants that grow easily in water)

1) मॉन्स्टेरा
2) एग्लोनिमा
3) फिलोडेंड्रोन
4) इंग्लिश आइवी
5) डंबकेन (डिफेनबैचिया)
6) वांडरिंग ड्यूड (स्पाइडरवॉर्ट)
7) पोथोस (एपिप्रेमनम ऑरीयम)
8) स्पाइडर प्लांट (क्लोरोफाइटम कोमोसम)

पानी में पौधों के लिए आवश्यक उर्वरक (Essential fertilizers for plants in water)

जैसे मिट्टी में पौधे को संपूर्ण पोषक तत्वों की जरुरत होती है। वैसे ही पानी मेंं भी अतिरिक्त उर्वरक की पौधों को जरुरत पड़ती है। लंबे समय तक पानी में आप पौधों को जीवित रखना चाहते हैं, तो आप कुछ उर्वरक डालें। महीने में एक बार संतुलित तरल उर्वरक आप पौधे लगे पानी में डालें। आपको ज्यादा मात्रा में उर्वरक नहीं डालने हैं। ऐसा करने पर जड़े सड़ सकती है। पौधों का विकास रुक सकता है। आप समुद्री शैवाल पौधों में डाल सकते हैं।

पानी में पौधे लगाने के फायदे (Benefits of planting plants in water)

  1. आपके पास जगह नहीं हैं, तो कम जगह में ये लगा सकते हैं।
  2. आपको मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. ये पौधे काफी आकर्षक लगते हैं।
  4. सजावटी तौर पर आप इनको घर में लगा सकते हैं।
  5. ज्यादातर पानी में लगने वाले पौधे हवा को शुद्ध करते हैं।

ये भी है जरुरी-

Biodiversity Garden: बागवानी के शौक ने छत को बना दिया बायोडायवर्सिटी पार्क

Best out of waste in garden: घर के कबाड़ से गार्डन को बनाएं अद्भुत

Flowering plants- जून में बगिया महकाएंगे ये फूल, जानिए लगाने का तरीका

Leaves Turn Yellow: पौधों की पत्तियों के पीले होने की ये है बड़ी वजह, जानें उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *