Way to get more flowers- पौधों से ज्यादा फूल लेने का आसान तरीका

Way to get more flowers-पौधों से फूलों की भरमार हर शख्स चाहता है। भले ही घर में पौधा इका दुका हो पर फूलों से लदा होना चाहिए। ऐसे में जो लोग गार्डनिंग कर रहे हैं यकीनन वो भी ऐसा ही चाहते हैं। फूलों से हर पौधा लदा हुआ हो तो देखने वाले को सुकुन आता है। गार्डन आपके घर का वो कोना होता है, जो तनाव को कम कर सकता है। आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आपके पौधे हमेशा फूलों से लदे रहेंगे।

पौधों में डालें ये फर्टिलाइजर(Add this fertilizer to plants)

                   

कई बार ऐसा होता है कि आप तरह-तरह की फर्टिलाइजर पौधों में देकर थक चुकें हैं, लेकिन ये फ्लावरिंग नहीं कर रहे। ऐसे में आपका गुस्सा होना बुरा नहीं है। आपको बुरा भी लगता है। कुछ सस्ती और होममेड फर्टिलाइजर है, जिनसे आपके पौधों की सभी जरुरत पूरी हो जाती है और ये फूलों की भरमार करने लगेगा।

पौधे में कैल्शियम की पूर्ति करें(supply calcium to plants)

कैल्शियम की कमी को पूरा करना जरुरी है। आप इसको पूरा करने के लिए पौधों में अंडे की खाद डालें। इसको घर में आसानी से बना सकते हैं। छिलकों को आपको धोकर सुखा लेना है। सुखने के बाद इनको महीन पीस लेना है और गमले की मिट्टी में डाल देना है। ये बहुत अच्छा और सस्ता तरीका है। इससे पौधों की ग्रोथ भी होगी और आपको फूल भी मिलेंगे। आप चॉक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चॉक को कूटकर मिट्टी में मिला दें। महीने में एक बार पौधों में कैल्शियम युक्त ये चीजें डालें।

नाइट्रोजन युक्त खाद डालें(add nitrogen rich fertilizer)

                       

कई पौधों को एसिडिक फर्टिलाइजर की जरुरत होती है। बहुत से पौधे नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर की मांग करते हैं। मोगरा, गुलाब जैसे पौधे ज्यादा नाइट्रोजन की मांग करते हैं। आप कॉफी ग्राउंडर फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूज की गई चायपत्ती भी धोकर धूप में सुखाकर प्रयोग कर सकते हैं। आप कॉफी ग्राउंडस को पौधे की मिट्टी में मिला दें। ज्यादा नहीं मिलाना है। ध्यान रखें छोटे पौधे के लिए एक छोटी टेबल स्पून काफी है। 15 दिनों में आप इनका प्रयोग कर सकते हैं।

पौधों का माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की होती है जरुरत(Plants need micronutrients)

पौधों को सूक्ष्म पोषक तत्वों की जरुरत भी रहती है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी के चलते ये फूलना बंद कर देते हैं। इसलिए आप प्याज और लहसून के छिलकों की लिक्विड फर्टिलाइजर दे सकते हैं। ये पौधों की जरुरतों को पूरा करती है। इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। आपको प्याज और लहसून के छिलकों को तीन दिन के लिए पानी में भिगोकर रखना है। तीन दिन बाद इनको छान लें और इसमें पानी एड करके पौधों को पिला दें। महीने में एक बार आप ऐसा करें।

फूल वाले पौधों की केयर का तरीका(Method of care of flowering plants)

                   

  1. पौधे की साल में एक बार रुट ट्रिमिंग जरुर करें।
  2. फूल वाले पौधों की प्रूनिंग करनी जरुरी है।
  3. पीचिंग की सहायता से भी आप ज्यादा फूल ले सकते हैं।
  4. बढ़ रही शाखाओं को नाखून की सहायता से आगे से काट देना है।
  5. मिट्टी को नम रखना जरुरी है।
  6. आप नीम ऑयल का समय पर छिड़काव जरुर करें।

वीडियो देखें- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *