TULSI CARE TIPS-गर्मी में तुलसी को सूखने से बचाएगा ये ठंडा टॉनिक

TULSI CARE TIPS–  गर्मी से हर किसी का हाल बेहाल है। इंसानों को तो कूलर, एसी से राहत मिल जाती है, लेकिन इन पौधों का क्या?  ये बोलकर आपको कुछ बताएंगे नहीं, लेकिन इनका हाल गर्मी ने बेहाल कर दिया है। तुलसी प्लांट हर घर में होता है। हिंदू धर्म में ये पौधा काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसका मुरझाना अच्छा नहीं है।

गर्मी में आपका तुलसी का पौधा मुरझा गया है, तो आपको झटपट तैयार होने वाली लिक्विड फर्टिलाइजर इसको देनी है। आज हम केले के छिलके से फटाफट फर्टिलाइजर तैयार करने का तरीका आपको बताएंगे। ये लिक्विड फर्टिलाइजर तुलसी प्लांट को मुरझाने से बचाएगी। गर्मी में ये ठंडा टॉनिक तुलसी की जान बचाएगा।

तुलसी में डालें ये लिक्विड फर्टिलाइजर(Add this liquid fertilizer to basil)

गर्मी में हर पौधा स्पेशल केयर मांगता है। तुलसी का पौधा आपके घर का माहौल सकारात्मक बनाता है, तो आपको भी थोड़ा ध्यान इसकी तरफ देना है। गर्मी में इसको फटाफट से तैयार होने वाली लिक्विड फर्टिलाइजर का घोल पिलाइए। ये आपके प्लांट को एनर्जी देगा और सूखने से बचाएगा। गर्मी में ये आपके प्लांट को कूल रखेगा और पोषण प्रदान करेगा। 

केले के छिलकों से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर(Make liquid fertilizer from banana peels)

  • आपको केले के छिलके लेकर उनको धो लेना है।
  • अच्छे से धोने के बाद इनको छोटे टुकडों में काटना है।
  • इन टुकड़ों को आप एक बर्तन में डाल लें।
  • इस बर्तन में पानी एड करके इसको गैस पर चढ़ा दें।
  • 15 मिनट तक इस पानी में केले के छिलकों को उबलने दें।
  • उसके बाद इस लिक्विड फर्टिलाइजर को ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने पर इस घोल को तुलसी के गमले की मिट्टी में डालें।
  • आप इसका स्प्रे पत्तियों पर भी कर सकते हैं।
  • हफ्ते में एक बार आपको ये प्रयोग करना है।

उपलों से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर डालें(Add liquid fertilizer made from cow dung cakes)

इसके अलावा आप चाहते हैं, तो गोबर के उपलों से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर तुलसी में डाल सकते हैं। आपको एक दो उपले लेने हैं और इसको 24 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख देना है। उसके बाद इस पानी को छानकर पौधे में डाल दें।

हालांकि बहुत लोग तुलसी प्लांट में गोबर की खाद डालना नहीं चाहते हैं। तुलसी को भगवान का दर्जा दिया जाता है, इसलिए गोबर की खाद इस्तेमाल करना अच्छा नहीं मानते हैं। आप इसमें केले के छिलकों की लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर डालें। तुलसी प्लांट को सूखने से बचाने का ये अच्छा तरीका है।

ये भी है जरुरी- 

https://www.instagram.com/p/C01aCKdLORP/

Beautiful plants for balcony- ये 8 पौधे घर को जन्नत बना देंगे

Phalsa: गमले में उगाएं फालसा, इसका फल सेहत को देगा चमत्कारी फायदे

Castor meal-गार्डन में जादू बिखेर देगी अरंडी की खली

Tuberose flower-गर्मी में मीठी सुंगध वाला रजनीगंधा गमले में ऐसे उगाएं

5 easiest to grow vegetables: व्यस्त और आलसी लोगों के लिए आसानी से उगने वाली 5 सब्जियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *