Cool fertilizer- गार्डन के लिए 3 समर स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर

Cool fertilizer- गर्मी पूरे चरम पर है। दिन में चलने वाली लू से सबका बुरा हाल है। इस मौसम में आपके गार्डन में लगे कई पौधे मुरझा गए होगें। गर्मी के मौसम में ज्यादा खाद देना भी पौधों के लिए सही नहीं है। इस मौसम में आपको लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों में देनी है। आज के इस लेख में हम आपके लिए तीन गर्मी स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर लेकर आए हैं। ये फर्टिलाइजर आपके पौधों को झुलसने से बचाएगी।

गर्मी स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर(Garmi Special Liquid Fertilizer)

इस मौसम में आप किसी भी खाद का प्रयोग पौधों में न करें। गर्मी में जब आप पौधों में खाद डालेंगे, तो हो सकता है ये जल जाएं। आपको पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग करना है। ये आपके पौधों को सूखने से बचाएंगी। 15 दिन के अंतराल में आप लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों में डालते रहें। चलिए जानते हैं समर स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे तैयार करनी है?

किचिन वेस्ट से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर(Make liquid fertilizer from kitchen waste)

आपको किचिन वेस्ट से लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों के लिए बनानी है। आप चाहते हैं कि आपके पौधे गर्मी में भी लहलाते रहें, तो इनका ख्याल रखिए। आपके किचिन में बहुत सारी चीजें मौजूद है, जो पौधों में जान फूंक देती है। सबसे पहले तो आप जो फलों और सब्जियों के छिलके होते हैं, उनको फेंकिए मत। किचिन का वेस्ट आपके गार्डन के लिए बेस्ट है। एक बाल्टी में पानी लेकर इन छिलकों को डाल दीजिए। ढ़ककर दो दिन के लिए इनको रख दें। इसको छानकर और पानी एड करें और पौधों में डालें।

तरबूज और खरबूजा आप खा रहे हैं, तो छिलको को फेंकना नहीं है। इनको छोटे टुकड़ों में काटना है और पानी में भिगोकर रख देना है। सुबह ये घोल छानकर पौधों में डाल देना है। इसके अलावा चावल और दाल का पानी आपके पौधों में डालें। चायपत्ती को सूखाकर पानी में भिगोकर पौधों में डालें। बता दें कि इस मौसम में ये सारे उपाय पौधों के लिए संजीवनी है।

गोबर के उपलों से तैयार करें फर्टिलाइजर(Prepare fertilizer from cow dung cakes)

गोबर की खाद पौधों के लिए बेस्ट है। आप इसका इस्तेमाल गर्मियों में डायरेक्ट ना करें। उपलों से आप लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं। आपको गोबर के उपले लेने हैं और इनको पानी में 5-7 दिनों के लिए छोड़ देना है। उसके बाद इसमें और पानी एड करके पौधों में ये लिक्विड फर्टिलाइजर डालें।

ये गार्डन को हराभरा रखने में हेल्प करेगी। आपके पौधों में नाइट्रोजन, फॉस्फेट और पोटाश की कमी को ये फर्टिलाइजर पूरा करेगी। इसको पौधों की जड़ों में आपका डालना है। आप गमले की हल्की गुड़ाई कर लें। इसके अलावा आप किसी नुकीली चीज से गमले की मिट्टी में नीचे तक छेद कर दें और ये फर्टिलाइजर डालें। ऐसा करने पर जड़ों तक ये आसानी से पहुंचेगी।

छाछ से तैयार करें लिक्विड फर्टिलाइजर(Prepare liquid fertilizer from buttermilk)

छाछ जैसे हमको गर्मी से राहत देती है, वैसे ही पौधों के लिए भी उपयोगी है। आपके पौधों को तरोताजा ये फर्टिलाइजर रखेगी। पौधों को स्वस्थ और जानदार रखने का ये नेचुरल तरीका है। आपको लस्सी में पानी मिलाकर दो दिन के लिए ढ़ककर रख देना है। दो दिन बाद आप इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पौधों में डालें। ये कैल्शियम से भरपूर होती है। ये लिक्विड फर्टिलाइजर आपके पौधों को ठंडक प्रदान करेगी।

ये भी है जरुरी-

Beautiful plants for balcony- ये 8 पौधे घर को जन्नत बना देंगे

Castor meal-गार्डन में जादू बिखेर देगी अरंडी की खली

Tuberose flower-गर्मी में मीठी सुंगध वाला रजनीगंधा गमले में ऐसे उगाएं

Tips for Garden-गार्डन की खोई रंगत लौटा देंगे ये स्मार्ट टिप्स

Liquid fertilizer: गर्मी में पौधों में नई जान डाल देंगे ये 5 पॉवरफुल टॉनिक

June vegetables- जून में दोबारा लगा लें ये सब्जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *