Liquid fertilizer: गर्मी में पौधों में नई जान डाल देंगे ये 5 पॉवरफुल टॉनिक

Liquid fertilizer: गर्मी के मौसम में गार्डनर्स को पौधों में खाद नहीं डालने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे पौधों के जलने का डर होता है। लेकिन इन दिनों में भी पौधों को ग्रोथ के लिए पोष्टिकता की जरूरत होती है। ऐसे में आप पौधों को लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में पॉवरफुल टॉनिक दे सकते हैं। ये गर्मी में पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाते। साथ ही गर्मी में पौधों को ठंडक देते हैं। ये कूल कम्पोस्ट होते हैं। 

इस लेख में हम आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले ऐसे लिक्विड फर्टिलाइजर बताएंगे, जिनके लिए आपको बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उन्हें पौधों को देने का तरीका बताएंगे। 

होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर के फायदे(Benefits of liquid fertilizer)

  • तुरंत अवशोषण: सूखे खाद के मुकाबले लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी में जल्द ही घुल जाते हैं। तरल रूप में हाेने की वजह से पौधे की जड़ें इन्हें तुरंत अवशोषित कर लेती हैं।
  • उपयोग करना आसान: अन्य खाद के मुकाबले लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग करना आसान है। इन्हें पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़का जाता है या पत्तियों पर छिड़क दिया जाता है।
  • पौधों को देते हैं ठंडक: लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों को ठंडक देते हैं। इनमें पानी की अधिक मात्रा होती है। गर्मी में भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • तैयार करना आसान: लिक्विड फर्टिलाइजर को तैयार करना आसान होता है। इन्हें सिर्फ पानी में घोलना होता है। और फर्टिलाइजर तैयार हो जाता है।
  • पौधों की दोगुनी ग्रोथ: पौधों पर लिक्विड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से पौधों की दोगुनी गति से ग्रोथ होती है।  क्योंकि पौधों को तुरंत पोष्टिकता और शक्ति मिलती है। 

पौधों के लिए घर पर बनाएं 5 पावरफुल टॉनिक

1. केले के छिलके का टॉनिक(Banana Peel Tonic)

केले के छिलकों में पॉटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। पौधों में केले के छिलके की खाद का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग के लिए एक जार या बाल्टी में केले के छिलके डालें और पानी डालें। एक या दो दिन के बाद ही आप ये छिलके निकाल लें और बचे हुए पानी को पौधों में दें। फल और फूलों वाले पौधों में केले के छिलके की खाद फायदा करती है।

2. गोबर की खाद का लिक्विड फर्टिलाइजर(liquid fertilizer of cow dung) 

गोबर की खाद में नाइट्रोजन की अच्छी मात्रा होती है। फॉलिएज वाले पौधों में यह फायदेमंद है। इसके लिए गोबर की सड़ी खाद के एक हिस्से में पांच हिस्सा पानी मिलाएं। एक दिन के लिए ढक कर रखें। एक ही दिन में पानी में सभी पोष्टिकता घुल जाएगी। इसे पौधों में दें। यह पौधों का पावरफुल टॉनिक है। 15 से 30 दिनों में एक बार ही प्रयोग करें। 

3. सब्जियों और फलों के छिलकों का पानी(Water from vegetable and fruit peels)

इन दिनों घरों में तरबूज, खरबूज के छिलके निकलते हैं। लॉकी तोरई, आलू सहित सभी तरह की सब्जियों के छिलके घरों से निकलते हैं। इन्हें फेंकने की जगह पानी में डालें। एक या दो दिन इसी तरह से रहने दें। इसे छानकर पौधों में दें। यह पौधों को शीतलता देगा। इसे हर दिन प्रयोग किया जा सकता है। 

4. कम्पोस्ट टी(compost tea)

 

पौधों के लिए कम्पोस्ट टी एक पॉवरफुल टॉनिक है। इसमें नाइट्रोजन, पॉटेशियम व फास्फोरस के साथ सभी सूक्ष्म पोष्टिक तत्व होते हैं। इसे बनाना आसान है। इसे बनाने के लिए अपनी किचिन कम्पोस्ट का एक हिस्सा लें और उसका पांच गुना पानी डालें। इसे पानी में अच्छी तरह से घोल लें और पौधों में दें। इसे एक या दो सप्ताह तक ऐसे ही रखें। उसके बाद प्रयोग करें। यह पौधों के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देता है।

5. अंडे के छिलकों का पानी(egg shell water)

अंडे के छिलकों में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। कैल्शियम पौधों के लिए सूक्ष्म पोषक तत्व है। पौधों के अच्छे विकास और फूलों के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इससे बनाना आसान है। इसके लिए अंडे के छिलकों को पानी में उवाल लें। इसे 24 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। मिश्रण को छानकर अपने पौधों में डालें। इसके साथ ही जिस पानी में अंडों को उबाला जाता है उस पानी को भी ठंडा होने के बाद पौधों में डालें। 

इसे भी पढ़ें–Cold compost- 3 ठंडी लिक्विड खाद गर्मी में पौधों को लू लगने से बचाएंगी

इसे भी पढ़ें- Gardening tips- पौधों की सभी समस्याओं के लिए एक लिक्विड फर्टिलाइजर

इसे भी पढ़ें- Less Water Gardening: कम पानी में गार्डनिंग करने के 7 तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *