Herbal plants-हर किसी के घर पर होने चाहिए ये हर्ब्स प्लांट

Herbal plants- कुछ पौधे घर पर हो, तो बीमारियों का इलाज संभव है। आप गार्डनिंग के शौकिन भले ही ना हो, लेकिन कुछ प्लांट आपको घर पर जरुर लगा लेने चाहिए। नेचर ने हमें गिफ्ट के तौर पर कई सारे ऐसे पौधे दिए हैं, जो कई बीमारियों का इलाज करते हैं। अगर आपको गार्डनिंग करना पसंद है, तो एक कोना हर्ब्स प्लांट का जरुर बनाएं। अगर आपको गार्डनिंग का शौक नहीं है, तो भी आप घर के कोने में कुछ प्लांट जरुर लगाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ हर्बल प्लांट के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हर्बल प्लांट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 

घर में जरुर होने चाहिए ये हर्बल प्लांट (These herbal plants must be present in the house)

औषधीय पौधों का बहुत महत्व है। कई बीमारियों का समाधान ये कर देते हैं। आप सोच रहे हैं कि हम आपको एलोवेरा और तुलसी के बारे में बताएंगे तो ऐसा नहीं है। ये पौधे तो आपने हमारे बताने से पहले ही घर में लगा लिए होंगे। आज हम कुछ स्पेशल हर्बल प्लांटस के बारे में बताएंगे। ये प्लांट खड़े मसालों के तौर पर किचिन में भी प्रयोग होते हैं। इन पौधों का औषधीय महत्व भी है। 

इंसुलिन का पौधा (insulin plant)

शुगर रोगियों के लिए ये पौधा वरदान से कम नहीं है। आप अपने गार्डन में इसको जरुर लगाएं। इसको कोस्टर  पिक्टस कहा जाता है। इसकी पत्तियों के स्वाद की बात करें, तो ये थोड़ा खट्टा होता है। इसके अन्य नाम क्रेप अदरक, केमुक, कुए, कीकंद, कुमुल, पकरमुला और पुष्करमूला है। इंसुलिन का पौधा अपने गार्डन में आपको जरुर लगाना है। 

इंसुलिन उगाने की विधि (method of growing insulin)

  • आप इसको बीज या कंद से उगा सकते हैं। 
  • 20°C से 30°C के तापमान में सबसे अच्छा विकसित होता है।
  • किसी भी प्रकार की मिट्टी में ये उग जाता है। 
  • रेतीली, दोमट अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में ये लगाएं।
  • गोबर की खाद और वर्मीकंपोस्ट डालें। 
  • जलभराव न होने दें, लेकिन मिट्टी को नम रखें। 

लेमनग्रास (lemongrass)

लेमनग्रास से चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसका प्रयोग ज्यादातर घरों में चाय बनाने में होता है। लेमनग्रास से ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक किया जा सकता है। इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है। लेमनग्रास का औषधीय महत्व बहुत है। इसको आप आसानी से गार्डन में लगा सकते हैं। 

लेमनग्रास उगाने की विधि (Method of growing lemongrass)

  1. ये पौधा ठंड सहन नहीं कर पाता है।
  2. गर्मी में ये आसानी से उग जाता है। 
  3. बीज या पौध से इसको उगाया जा सकता है। 
  4. मिट्टी का पीएच मान 6.0-6.5 होना चाहिए।
  5. रेतीली और दोमट मिट्टी में ये उग जाता है।
  6. इसको धूप की जरुरत होती है।

पत्थरचट्टा (stone slab)

काफी औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधा होता है। इसके नाम से पता चल रहा है कि ये पथरी के इलाज के लिए सर्वोत्तम औषधी है। इसको अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ये घर में आप आसानी से लगा सकते हैं। ये अपने आप फैलने वाला पौधा है। सजावटी पौधे के रुप में भी इसको लगाया जाता है। 

पत्थरचट्टा लगाने की विधि (method of laying stones)

  • आप बीज या पौधे से उगा सकते हैं। 
  • पत्थरचट्टा को ढीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए।
  • रेतीली-दोमट मिट्टी में ये अच्छे से ग्रो करता है।
  • मिट्टी pH मान 6.0-6.5 होना चाहिए।
  • इसको कम पानी दें अन्यथा जड़ सड़ जाएगी।
  • इस पौधे पर कीट नहीं लगते हैं। 

लैवेंडर (lavender)

लैवेंडर काफी महकने वाला पौधा है। घर से मक्खियां, मच्छर ये दूर रखता है। इस पौधे का औषधीय महत्व भी बहुत है। आप इसको कम स्पेस में लगा सकते हैं। इसको घर के बाहर या घर के अंदर लगाएं। इसकी महक तनाव को कम करती है। आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए ये पौधा लगाएं। मक्खी,मच्छर को भी ये दूर भगाता है।

लैवेंडर लगाने की विधि (Method of applying lavender)

  • इसको बीज और पौध से लगा सकते हैं। 
  • ये गर्म मौसम में उगता है। 
  • इसको थोड़ी क्षारीय मिट्टी पसंद है, जिसका पीएच स्तर 6.5-7.5 हो।
  • जैविक खाद का प्रयोग इसमें करें। 
  • पौधे की नमी सूखने पर पानी दें। 
  • ज्यादा पानी से इसकी जड़ गल सकती है, कीट इसपर नहीं लगते हैं।
  • ये किसी भी मिट्टी में उग जाता है। 

पहाड़ी लहसुन (mountain garlic)

पहाड़ी लहसुन भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका साइज छोटा होता है और ये गहरे रंग का होता है। सर्दी-खांसी जुकाम से राहत देने के साथ ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। आप इसको गार्डन में जरुर लगाएं । ये आसानी से ग्रो होता है। इसको हाथी लहसुन भी कहा जाता है। ये काफी जायकेदार होता है और स्वादिष्ट होता है।

पहाड़ी लहसुन लगाने का तरीका (How to plant mountain garlic)

  1. इसको ठंड पसंद है। 
  2. आप इसको वसंत की शुरूआत या सर्दी के लास्ट में लगाएं। 
  3. रेतीली दोमट मिट्टी में ये उग जाएगा।
  4. लहसुन के लौंग से उगता है। 
  5. इसको 4 घंटे की धूप दिखाएं।

अन्य हर्बल प्लांट (Other Herbal Plants)

  • तुलसी
  • एलोवेरा
  • थाइम
  • पुदीना
  • अजमोद
  • धनिया
  • कैमोमाइल
  • अजवाइन
  • हल्दी 
  • अदरक

ये भी है जरुरी-

Birds to garden: गार्डन में पक्षियों को अट्रैक्ट करेंगे ये देसी तरीके, गूंजेगी चहचहाहट

Neem Fact: दुनिया की सबसे बेस्ट कीटनाशक और फर्टिलाइजर है नीम की पत्तियां

Flowering plants- जून में बगिया महकाएंगे ये फूल, जानिए लगाने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *